2028 तक IPL को स्पॉन्सर करेगा TATA, 2500 करोड़ रुपए में डील फाइनल

Published
IPL 2024

नई दिल्ली/डेस्क: टाटा कंपनी ने फिर से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टाइटल राइट्स खरीद लिए हैं। कंपनी ने 5 साल के राइट्स के लिए 2500 करोड़ रुपए में डील की है, जिससे एक सीजन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को 500 करोड़ रुपए मिलेंगे। टाटा कंपनी ने पहले भी 2022 में 730 करोड़ रुपए में टाइटल राइट्स खरीदे थे। आदित्य बिड़ला ग्रुप ने भी 2500 करोड़ की बोली लगाई, लेकिन टाटा को ही स्पॉन्सरशिप मिली।

IPL 2023 में टाटा कंपनी की टियागो ईवी कार सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन खिलाड़ी को मिली थी, जिसे RCB के ग्लेन मैक्सवेल ने जीता था। BCCI ने एक महीने पहले IPL के टाइटल राइट्स बेचने के लिए टेंडर जारी किया था, जिसमें चीनी कंपनियों को स्पॉन्सर नहीं करने का निर्णय लेते हुए, BCCI ने टाटा को स्पॉन्सरशिप प्रदान की। यह डील 5 साल की है, जिसके लिए टाटा ने कुल 2500 करोड़ रुपए दिए हैं।

IPL 2024 का आयोजन 22 मार्च से हो सकता है, लेकिन ऑफिशियल अनाउंसमेंट अब तक नहीं हुआ है। 19 दिसंबर को हुए मिनी ऑक्शन में, 10 टीमों ने 72 प्लेयर्स को 230.45 करोड़ रुपए में खरीदा। इस बार कोलकाता ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीदा और उन्हें फ्रेंचाइजी का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया।

लेखक: करन शर्मा