Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा गहरा असर!, जानें सूर्य ग्रहण का समय, बरतें ये सावधानियां

Published
Surya Grahan on Navratri
Surya Grahan on Navratri

Surya Grahan 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल सोमवार को लगने वाला है। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी के दृष्टिकोण से सूर्य के ठीक सामने आ जाएगा। जिसके कारण बहुत बड़ी कक्षा पूरी तरह से घिर जाएगी। इस बीच तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। दिन में लगभग रात यानी अंधेरा हो जाएगा। धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों वजहों से सूर्य ग्रहण को महत्वपूर्ण माना जाता है। 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इस सूर्य ग्रहण को खग्रास सूर्य ग्रहण भी कहा जा सकता है। ये सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र के अंतर्गत आकार लेगा, ज्योतिश शास्त्र के नजरिए से ये बहुत खास माना जा रहा है

कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण?
साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट से लेकर 9 अप्रैल को देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। 05 घंटे 10 मिनट तक सूर्य ग्रहण की अवधि होगी।

कहां कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर), कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में ही दिखेगा। सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

सूर्य ग्रहण के समय बरतें सावधानियां!

  1. सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से भूलकर भी नहीं देखें। ऐसा करना आपकी आंखों के लिए हानिकारक माना जाता है।
  2. ग्रहण काल के बीच भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करें, न ही किसी मंदिर में जाएं।
  3. सूर्य ग्रहण के समय भोजन पकाना या खाना दोनों ही वर्जित है। वहीं ग्रहण काल के बीच बुजुर्ग, बालक या रोगों से पीड़ित व्यक्ति पर ये नियम लागू नहीं होते हैं।
  4. सूर्य ग्रहण में तेल मालिश नहीं करनी चाहिए, इसके अलावा बाल, दाढ़ी या नाखून काटने से भी बचना चाहिए।
  5. सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए,सूतक काल से लेकर ग्रहण समाप्त होने तक कटाई- सिलाई, बुनाई करने से बचें। साथ ही नुकीली या धारदार उपकरणों, औजारों का प्रयोग न करें।
  6. कोशिश करें सूर्य ग्रहण के समय घर से बाहर न जाएं, बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाएं।