बल्ह विधानसभा क्षेत्र के निहाल चंद शर्मा बने मंडी भाजपा जिलाध्यक्ष

Published

मंडी/हिमाचल प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश पदाधिकारियों, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसमें मंडी जिला में निहाल चंद शर्मा को मंडी जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी हैं। गुरुवार को ऐतिहासिक सेरी मंच में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भव्य स्वागत किया।

निहाल ने पार्टी का किया आभार प्रकट

निहाल चंद शर्मा के साथ बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी भी मौजूद रहे। नई जिम्मेदारी मिलने पर निहाल चंद शर्मा ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जो भी उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको पूरा करने का प्रयास किया जाएगा और आगामी लोकसभा चुनावों में मंडी सहित पूरे प्रदेश की चारों सीटों को भाजपा की झोली में डालकर केंद्र में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे।

‘रणवीर सिंह पार्टी को किया मजबूत’

निहाल चंद ने कहा कि, जिस तरह से पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया हैं वो भी सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार की 10 गारंटियों को लेकर भी जनता के समक्ष जाकर फीडबैक ली जाएगी। बता दें कि संगठनात्मक जिला मंडी में 5 विधानसभा क्षेत्र बल्ह, सदर,सराज,द्रंग और जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

रिपोर्ट: नितेश सैनी