ग्वालियर में प्रियंका गांधी की जन आक्रोश रैली, सिंधिया पर साधेंगी निशाना

Published

ग्वालियर/मध्य प्रदेश: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज ग्वालियर में रैली करने वाली हैं। प्रियंका जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगी। रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि के बहाने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधेंगी।

इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आक्रोश रैली के मंच पर रहेंगे। प्रियंका गांधी एयरपोर्ट पहुंट चुकी हैं। दावा है कि प्रियंका की रैली में एक लाख लोग जुटेंगे। अंचल के सभी आठ जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता बसों से ग्वालियर पहुंचे हैं। 

प्रियंका की रैली को देखते हुए नेत्री के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी के साथ पुलिस सुरक्षा मिली है। सभा के लिए पूरे रूट से लेकर रैली की जगह तक प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक के इंतजाम किए हैं।

रिपोर्ट – तरुण कुमार