पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम वृक्षारोपण अभियान, BSF लगाएगा 2.6 लाख पौधे

Published

जोधपुर/राजस्थान: चाहे सीमा पर सुरक्षा की बात हो, बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य या हो पर्यावरण संरक्षण। हमारे देश की सेना हमेशा आगे रहती है। पर्यावरण संरक्षण का बीड़ा सीमा सुरक्षा बल ने उठाया है। भारत सरकार के पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम वृक्षारोपण अभियान-2023 के तहत  2.6 लाख पौधे लगाए जाएगें। 

राजस्थान फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल लाखों पौधे लगाएगी। इस अभियान के तहत 20 जुलाई को भा.पु.से. महानिरीक्षक पुनीत रस्तोगी ने फ्रंटियर  BSF मुख्यालय जोधपुर में पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर फ्रंटियर मुख्यालय के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवानों ने मिलकर विभिन्न किस्मों के 700 पौधे लगाए। 

पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम वृक्षारोपण अभियान के तहत राजस्थान सीमान्त के अधीन सभी क्षेत्रीय मुख्यालयों और वाहिनियों ने भी अपने परिसरों और सीमा चौकियों के आस-पास सीमावर्ती क्षेत्रों में पौधारोपण किया। सीमा सुरक्षा बल अंतर्राष्ट्रीय सीमा की चौकसी करने के साथ-साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन को कम करने में भी बखूबी योगदान दे रहा है।