कांग्रेस का भाजपा पर तंज, ‘कहां गया बाढ़ राहत फंड का पैसा’

Published

कुरुक्षेत्र/हरियाणा: बीते दिनों हुई भारी बारिश से हरियाणा के कई जिलों में बाढ़ आ गई थी जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बाढ़ के चलते किसानों की कई एकड़ फसलें तक खराब हो गई।

हालांकि राज्य सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को काफी राहत पहुंचाने का काम भी किया है लेकिन अब  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने प्रदेश बाढ़ राहत फंड की हाई कोर्ट के जज से जांच की मांग उठाई है।

उन्होंने कहा कि, कुरुक्षेत्र जिले में भेजा गया बाढ़ राहत फंड का पैसा कहां गया और थानेसर के विधायक बाढ़ राहत के समय विधायक जी श्रीनगर में क्या कर रहे थे?  

अशोक अरोड़ा ने थानेसर विधायक पर उठाए सवाल

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि, धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप एक बार नहीं दो बार हुआ हजारों एकड़ फसल बर्बाद हुई लोगों के घरों में पानी घुस आया बरसाती मौसम से पहले फ्लड कंट्रोल बोर्ड की मीटिंग होती है और उपायुक्त से रिपोर्ट ली जाती है कि बाढ़ राहत के लिए कितना पैसा चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने जो पैसा भेजा उसकी हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच होनी चाहिए वहीं उन्होंने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लोग बाढ़ से ग्रस्त थे और विधायक महोदय श्रीनगर पहलगाम सोनमर्ग आदि घूम रहे थे उन्होंने कहा कि घूमने से कोई गुरेज नहीं है लेकिन यह जाने का समय ठीक नहीं था।

पहाड़ो पर हुई बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ा और मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुना के आस-पास बसे जिलों में भारी नुकसान देखने को मिला। सरकार ने हर जिलों में राहत पहुंचाने का काम किया तो कई गांवों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पाई।

जिसके बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार को जमकर घेरा। कुरुक्षेत्र में दो बार बाढ़ का प्रकोप देखने को मिला है जिसके बाद भी कई गांवों में राहत पहुंचने में काफी समय लगा।

रिपोर्ट- माखन शर्मा

कुरुक्षेत्र, हरियाणा