Arvind Kejriwal Roadshow in Haryana: जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा में अरविंद केजरीवाल का पहला रोड शो, जानें शेड्यूल

Published
Arvind Kejriwal Roadshow in Haryana

Arvind Kejriwal Roadshow in Haryana: हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी पार्टियां पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुईं हैं। वहीं, 20 सितंबर (शुक्रवार) यानी आज से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे (Arvind Kejriwal Roadshow in Haryana)।

अरविंद केजरीवाल का जगाधरी में पहला रोड शो

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 20 सितंबर (शुक्रवार) को यमुनानगर के जगाधरी में हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 2:30 बजे अपना पहला रोड शो करेंगे। जानकारी के मुताबिक, जगाधरी के बाद अरविंद केजरीवाल डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में भी चुनाव प्रचार करेंगे।

अरविंद केजरीवाल अभी 11 जिलों में करेंगे चुनाव प्रचार

आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि अरविंद केजरीवाल के हरियाणा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार की शुरुआत 20 सितंबर से होगी। शुक्रवार को पहला रोड शो यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा में है। इसके बाद डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में भी अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार करेंगे।

इसी के साथ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने बताया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक के 13 कार्यक्रम का शेड्यूल तैयार किया गया है जो 11 जिलों के लिए है। इसके बाद अन्य जिलों में चुनाव प्रचार का शेड्यूल तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Weather Update 20 September: पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से हाल-बेहाल, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम?