Weather Update 21 September: हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें- आज देश में कैसा रहेगा मौसम?

Published
Weather Update 21 September
Weather Update 21 September

Weather Update 21 September: 20 सितंबर (शुक्रवार) को देश की राजधानी दिल्ली में एक ओर धूप निकली तो वहीं दूसरी तरफ बादल भी आसमान छाए दिखे। बीते दिन धूप और बादलों के बीच लुका छिपी का खेल जारी रहा। बीते कुछ दिनों पहले हुई बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर में मौसम ठंड़ा बना हुआ है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की भी संभावना है। जानते हैं, 21 सितंबर यानी आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा? (Weather Update 21 September)

दिल्ली

दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश के बाद शुक्रवार को राजधानी में छूप निकली साथ ही आसमान में बादल भी छाए दिखे। पिछले दो दिनों हुई भारी बारिश के बाद राजधानी में मौसम ठंडा बना हुआ है। दिल्ली में सुबह-सुबह हल्की ठंड का एहसास भी हो रहा है। वहीं, IMD के मुताबिक, 21 सितंबर (शनिवार) यानी आज दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश भी राजधानी में हो सकती है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड

मानसून की बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में हाल-बेहाल हैं। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के से कई सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने आज राज्य के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। बात उत्तराखंड की करें तो 21 से 24 सितंबर तक उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के लोगों को भारी बारिश से कुछ समय के लिए निजात मिली है।

यूपी और एमपी में कमजोर हुआ मानसून

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश का दौर धीरे-धीरे थमने लगा है। पिछले हफ्ते हुई बारिश से दोनों राज्यों के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हो गए थे। लेकिन अब दोनों राज्यों के लोगों को भारी बारिश से निजात मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में 21 सितंबर से मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने असम और ओडिशा में बारिश की संभावना जताई है।