Atishi cabinet portfolios: मुख्यमंत्री आतिशी ने किए विभागों का आवंटन, जानिए किस मंत्री को मंत्रिमंडल में क्या प्रभार मिला ?

Published

नई दिल्ली। नए मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी ने अपने मंत्रिपरिषद (Atishi cabinet portfolios) में विभागों का आवंटन कर दिया। नए मंत्रिमंडल में आतिशी ने उन सभी 13 विभागों को बरकरार रखा जो पहले उनके पास मंत्री के रूप में थे।

मुख्यमंत्री आतिशी के पास 13 अन्य विभागों का प्रभार है।

  • लोक निर्माण विभाग
  • बिजली
  • शिक्षा
  • उच्च शिक्षा
  • प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा
  • जनसंपर्क
  • राजस्व
  • वित्त
  • योजना
  • सेवाएं
  • सतर्कता
  • जल
  • कानून
  • न्याय और विधायी

अन्य विभाग है जो किसी अन्य मंत्री (Atishi cabinet portfolios) को आवंटित नहीं किया गया है।

सौरभ भारद्वाज को आठ विभागों का मंत्री बनाया गया है।

  • शहरी विकास
  • सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण
  • स्वास्थ्य
  • उद्योग
  • कला संस्कृति और भाषा
  • पर्यटन
  • समाज कल्याण
  • सहकारिता

गोपाल राय को इन विभागों का मंत्री बनाया गया।

  • विकास
  • सामान्य प्रशासन
  • पर्यावरण
  • वन और वन्यजीव

कैलाश गहलोत को पांच विभागों का प्रभार है।

  • गृह
  • सूचना एवं प्रौद्योगिकी
  • परिवहन विभाग
  • प्रशासनिक सुधार
  • महिला एवं बाल विकास

इमरान हुसैन को दो विभागों का प्रभार दिया गया है।

  • खाद्य एवं आपूर्ति
  • चुनाव विभाग

मुकेश अहलावत को पांच विभाग का प्रभार दिया गया है।

  • गुरुद्वारा चुनाव
  • एससी और एसटी
  • भूमि एवं भवन
  • श्रम और रोजगार

दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी ने ली शपथ

ज्ञात हो कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी को आप विधायक दल का नेता चुना गया था। आज आतिशी और उनके मंत्रिमंडल ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ ली। जिसके बाद उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद (Atishi cabinet portfolios) में विभागों का आवंटन कर दिया।

-गौतम कुमार