Delhi Politics: सवाल के बदले सवाल…केजरीवाल के सवाली राजनीति पर भाजपा का पलटवार

Published
Delhi Politics : BJP's counter-attack on Kejriwal's question-based politics

नई दिल्ली।आज दिल्ली (Delhi Politics )के जंतरमंतर पर आम आदमी पार्टी ने जनता की अदालत का लगाया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला करते हुए अपनी तरफ से RSS से पाँच प्रश्नों के उत्तर पूछे। केजरीवाल के पूछे सवालों के बाद अब बीजेपी ने भी उनसे पांच सवाल पूछे है।

बीजेपी ने केजरीवाल से पूछे सवाल

मीडिया से संवाद के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए हुए कहा कि, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को दर्द के आंसू रुलाए हैं। आज मैं अरविंद केजरीवाल के सारे छल-प्रपंच छोड़कर उनसे 5 सवाल पूछना चाहता हूं। क्योंकि ये सभी सवाल मेरे नहीं है बल्कि ये सवाल दिल्ली की जनता के हैं।

भाजपा ने कौन से पाँच प्रश्न पूछे ?

  • अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे को धोखा क्यों दिया?
  • अरविंद केजरीवाल ने किरण बेदी, कुमार विश्वास, राजकुमार आनंद का भरोसा क्यों तोड़ा?
  • कांग्रेस के साथ गठबंधन करके अपने बच्चों की कसम को क्यों तोड़ा, उनसे विश्वासघात क्यों किया?
  • अरविंद केजरीवाल ने लोकपाल को अपना आदर्श बताया था लेकिन आज तक उन्होंने लोकपाल की नियुक्ति के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने अपने आदर्शों को क्यों धोखा दिया?
  • अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार विरोधी मंच बनाकर राजनीति में आए थे पर आज आपकी सरकार ने जन भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए देशवासियों की वैकल्पिक राजनीति की उम्मीद से विश्वासघात क्यों किया?

केजरीवाल ने RSS से पूछे थे सवाल

ज्ञात हो कि इससे पहले आज दिल्ली (Delhi Politics) के जंतर मंतर आयोजित आप की जनता की अदालत में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी बीजेपी पर हमला करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत से पांच सवाल पूछे थे।

-गौतम कुमार