Bihar News: बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, सीएम नीतीश ने हवाई सर्वेक्षण कर प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

Published
बिहार में बाढ़ का जयजा लेते सीएम नीतीश कुमार

Bihar News: बिहार में बाढ़ की स्थिति बेकाबू हो गई है, जिसके चलते चारों तरफ त्राहिमाम है। बाढ़ के इस संकट में बिहार के 16 जिलों के 55 प्रखण्डों में आने वाली 269 ग्राम पंचायतों की लगभग 9.90 लाख आबादी प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और रेस्क्यू में लगे अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

सीएम नीतीश ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट किया जाएगा और उन्हें खाद्य सामग्री गिराई जाएगी। इस काम के लिए यहां पर NDRF और SDRF की 15-15 टीमें राहत एवं बचाव के लिए तैनात की गई हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर परिस्थिति में लोगों को सहायता दी जाए।

बिहार के ये जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित

बाढ़ से प्रभावित जिलों में पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, सिवान, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, सारण एवं सहरसा शामिल हैं और इन जिलों के संकट का कारण हैं गंगा, गंडक, कोसी समेत कई नदियां हैं।