Bihar Flood: बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए केंद्र सरकार ने जारी किए 5,858 करोड़ की राशि

Published

नई दिल्ली। इस वर्ष अब धीरे-धीरे मानसून की वापसी हो रही है। इस दौरान कई राज्यों में सामान्य से कम बारिश हुई है। लेकिन कुछ राज्यों में बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति आ गई। भीषण बारिश के बाद कई राज्यों में आयी बाढ़ से हुई भीषण तबाही को देखते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा कोष से बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित इन राज्यों के लिए 675 करोड़ रुपए का अनुदान जारी किया है।

इन राज्यों को राज्य हुई अग्रिम सहायता राशि

केंद्र सरकार द्वारा जारी इस राशि मे से गुजरात को 600 करोड़ रुपये, मणिपुर को 50 करोड़ रुपये और त्रिपुरा को 25 करोड़ रुपये अग्रिम जारी करने को मंजूरी दी गई। ये वो राज्य है जहां इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अत्यधिक भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन से लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित होने वाले राज्यों में असम, मिजोरम, केरल, त्रिपुरा, नागालैंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मणिपुर शामिल है।

IMCT करेगा नुकसान का आकलन

भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन के कारण प्रभावित राज्यों में नुकसान का मौके पर आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (IMCT) तैनात किए गए हैं। बाकी राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता IMCT की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद तय की जाएगी। वहीं बिहार और पश्चिम बंगाल राज्य भी बाढ़ से प्रभावित और नुकसान का मौके पर आकलन करने के लिए जल्द ही इन राज्यों में IMCT भेजी जाएंगी।

वित्तीय सहायता के अलावा, NDRF, सेना और वायुसेना की तैनाती

इस वर्ष केंद्र सरकार ने SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रया बल) के लिए 21 राज्यों को 9044.80 करोड़ रुपये, NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) के लिए 15 राज्यों को 4528.66 करोड़ रुपये और राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) के लिए 11 राज्यों को 1385.45 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अतिरिक्त वित्तीय सहायता के अलावा, केंद्र सरकार ने सभी बाढ़ प्रभावित राज्यों में अपेक्षित NDRF टीमों, सेना टीमों और वायु सेना की सहायता की तैनाती सहित अन्य सभी रसद सहायता प्रदान की है।

– गौतम कुमार