Gandhi Jayanti: वे अभिनेता जिन्होंने फिल्मी पर्दों पर निभाया महात्मा गांधी का किरदार

Published
Gandhi Jayanti

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज जन्म जयंती(Gandhi Jayanti) है।इस विशेष अवसर पर पक्ष-विपक्ष के कई प्रमुख नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने दिल्ली के राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि दी। देश की आजादी से लेकर सामान्य जीवन में गांधी का जीवन काफी संघर्ष से भरा रहा। उनके इन संघर्ष को पर्दे पर फिल्माया गया है।

इन्होंने निभाई गांधी की भूमिका

महात्मा गांधी के दर्शन ने भारत में कई फिल्म निर्माताओं को इस नेता पर प्रोजेक्ट बनाने के लिए प्रेरित किया है, जो औपनिवेशिक ब्रिटिश शासन के खिलाफ़ स्वतंत्रता संग्राम में अत्यंत धैर्य के साथ सबसे आगे थे। चूंकि यह महात्मा गांधी की 155वीं जयंती है, तो आइए उन अभिनेताओं पर एक नज़र डालते हैं जिन्हें अपने जीवन में फिल्मों में महान स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाने का मौका मिला।

दर्शन जरीवाला

2007 में आयी फिल्म ‘गांधी, माई फादर’ में दर्शन जरीवाला ने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई थी। फिल्म फिरोज अब्बास खान ने निर्देशित किया था। यह फिल्म महात्मा गांधी के सबसे बड़े बेटे हरिलाल गांधी की जीवनी पर आधारित थी। यह चंदूलाल भागुभाई दलाल द्वारा लिखी गई उनकी जीवनी, हरिलाल गांधी: ए लाइफ पर आधारित थी।

सुरेन्द्र राजन

फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह और नेता जी सुभाष चंद्र बोस:द फॉरगॉटन हीरो’ में महात्मा गांधी का किरदार सुरेन्द्र राजन ने निभाया था।

चिराग वोहरा

निखिल आडवाणी की फिल्मी सीरीज ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ में महात्मा गांधी की भूमिका चिराग वोहरा ने निभाई है। निभाई।

अन्नू कपूर

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की बायोपिक फिल्म सरदार में अन्नू कपूर ने गांधीजी का किरदार निभाया था।

प्रतीक गांधी

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गांधी’ में महात्मा गांधी की भूमिका में अभिनेता प्रतीक गांधी नजर आएंगे। ज्ञात हो कि इस प्रोजेक्ट पर अभी काम चल रहा है।(Gandhi Jayanti)

-गौतम कुमार