Jan Suraaj: आधिकारिक रूप से राजनीतिक पार्टी बनी जन सुराज

Published
Jan Suraaj

पटना। पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान से जन सुराज स्थापना अधिवेशन कार्यक्रम के दौरान आज (2 अक्टूबर) Jan Suraaj के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आधिकारिक तौर पर अपनी राजनीतिक पार्टी – जन सुराज पार्टी की शुरूआत की।

आधिकारिक तौर पर जन सुराज बनी राजनीतिक पार्टी

Jan Suraaj के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आधिकारिक तौर पर अपनी राजनीतिक पार्टी – जन सुराज पार्टी की शुरूआत के दौरान उन्होंने कहा कि जन सुराज अभियान 2-3 साल से चल रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि हम पार्टी कब बनाएंगे। हम सभी को भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए। आज चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जन सुराज को जन सुराज पार्टी के रूप में स्वीकार कर लिया है।

मनोज भारती होंगे Jan Suraaj के कार्यवाहक अध्यक्ष

पार्टी की आधिकारिक लॉन्च के दौरान संस्थापक प्रशांत किशोर ने घोषणा की कि Jan Suraaj के कार्यवाहक अध्यक्ष IFS अधिकारी मनोज भारती होंगे। ज्ञात हो कि मूल रूप से मधुबनी के रहने वाले मनोज भारती दलित समुदाय से आते हैं।स्थापना अधिवेशन में प्रशांत किशोर ने घोषणा की कि मार्च में पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव होगा।

खबर अपडेट हो रही हैं….

– गौतम कुमार