Congress Chief Minister: 3 के फेर में फंसी कांग्रेस क्या हरियाणा में बना पाएगी चौथा मुख्यमंत्री ?

Published

नई दिल्ली। वर्तमान में कांग्रेस की सिर्फ तीन राज्यों में सरकार है। ऐसा पिछले करीब 4 साल से है जब कांग्रेस 3 के फेर में हैं। 2020 के बाद ऐसा एक बार भी नहीं हुआ जब पार्टी के एक साथ 4 मुख्यमंत्री (Congress Chief Minister)हो। 2023 के चुनाव के बाद कुछ दिन के लिए पार्टी के 4 मुख्यमंत्री हुए। लेकिन साल के अंत तक पार्टी फिर से 3के फेर में फंस गई।

4 साल से फेर में फंसी है कांग्रेस

2019 के चुनाव के बाद साल 2020 के तक मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री रहें। इन राज्यों में कांग्रेस अपने दम पर सरकार में थी। लेकिन बाद में फिर पूर्व कांग्रेस नेता और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई। तब से पार्टी 3 के फेर में फंसी हुई है।

3 के फेर में फंसी कांग्रेस

2022 में कांग्रेस को पंजाब से भी हाथ धोना पड़ा। जिसके बाद फिर पार्टी 2 राज्यों में सीमित हो गई। हालांकि साल के अंत में पार्टी की हिमाचल में जीत मिली और फिर से पार्टी 3 मुख्यमंत्रियों (Congress Chief Minister) वाली पार्टी बन गई है 2023 के चुनाव पार्टी को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार मिली। हालांकि पार्टी को तेलंगाना में जीत मिली। जिससे वर्तमान में कांग्रेस के पास तीन मुख्यमंत्री है। कांग्रेस की कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में सत्ता है।

हरियाणा में पार्टी को जीत की उम्मीद

पार्टी को 3 के फेर से निकलने के लिए आगामी हरियाणा चुनाव एक बड़ा अवसर है। जहां पार्टी जीत दर्ज कर 4 मुख्यमंत्री (Congress Chief Minister) वाली पार्टी बनना चाहेगी। अगर ऐसा होता है तो पार्टी लंबे समय के लिए इस फेर से निकल जाएगी। क्योंकि अब 2027 में हिमाचल और 2028 में कर्नाटक-तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं।

-गौतम कुमार