Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस पर बरसे अनुराग ठाकुर! राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पर दागे सवाल

Published
Anurag Thakur

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार करने में जुटी हुई हैं। वहीं, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur ) ने कांग्रेस सासंद राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कई सवाल दागे हैं।

कांग्रेस किसान विरोधी है- अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा, “मैं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछता हूं कि जब वे हरियाणा में सत्ता में थे, तो उन्होंने स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट क्यों लागू नहीं की। कांग्रेस किसान विरोधी है। उन्होंने हरियाणा में एमएसपी की गारंटी क्यों नहीं लागू की? उन्होंने कांग्रेस के 10 साल के शासन के दौरान केवल 5.5 लाख करोड़ रुपये की फसलें क्यों खरीदीं, जबकि पीएम मोदी ने एमएसपी पर 18 लाख 28 हजार करोड़ रुपये की फसलें खरीदीं। कांग्रेस सरकार के दौरान खाद और यूरिया की कमी क्यों थी? उन्होंने किसानों की जमीन क्यों लूटी? मैं मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछना चाहता हूं कि कर्नाटक में 1200 किसानों ने आत्महत्या क्यों की। वे किसानों के घर क्यों नहीं गए?”

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को होगा मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव एक चरण में ही होगा। राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके बाद 8 अक्टूबर को मतगणना होगा। बता दें, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम को विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म हो जाएगा।