Gyanvapi ASI Survey: दो दिन के सर्वे में ASI टीम को क्या-क्या मिला, तीसरे दिन तहखाने और गुम्मद का हो सकता है सर्वे!

Published

Gyanvapi Third Day Survey: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का आज तीसरा दिन हैं। सुबह 8 बजे सर्वे शुरू हो चुका है, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगा। खबर है कि ASI यानी आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया परिसर में हिंदू चिन्हों को इकट्ठा कर रह है। पहले और दूसरे दिन के सर्वे में एएसआई टीम ने हिंदू धर्म चिन्हों को इकट्ठा करके एक जगह स्टोर कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, सर्वे में जीपीआर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सर्वे के दूसरे दिन क्या हुआ?

ASI द्वारा ज्ञानवापी सर्वे का दूसरे दिन शनिवार (5 अगस्त) को शाम 5 बजे तक चला। हिंदू पक्ष के वकील की मानें तो ASI की टीम ने दूसरे दिन मस्जिद परिसर के केंद्रीय गुंबद के हॉल का सर्वे किया और उस जगह की फोटोग्राफी और मैपिंग की गई। साथ ही सर्वे टीम ने व्यास परिवार के कब्जे वाले तहखाने का भी सर्वे किया।

सर्वे में क्या-क्या मिला?

ज्ञानवापी सर्वे पर हिंदू पक्ष का कहना है कि परिसर में 4 फीट की मूर्ति मिली। मूर्ति पर कुछ कलाकृतियां हैं। मूर्ति के अलावा 2 फीट का त्रिशूल और 5 कलश भी मिलने का दावा किया गया है। साथ ही तहखाने की दीवारों पर कमल के निशान मिलने का हिंदू पक्ष ने दावा किया। हिन्दू पक्ष का कहना है कि सर्वे के दूसरे दिन ज्ञानवापी परिसर की पश्चिमी दीवार पर आधी पशु और आधी देवता की मूर्ति दिखी। तहखाने में भी टूटी-फूटी मूर्तियां और खंभे दिखाई दिए।