नई दिल्ली। हरियाणा में आगामी चुनाव(Haryana Assembly Elections) के लिए आज आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशियों एवं उनके समर्थक जनता को अपने पक्ष में करने को डोर-टू-डोर अभियान करेंगे। इस दौरान किसी भी पार्टी के स्टार प्रचारक क्षेत्र में दिखाई नहीं देंगे।
मतदान तक इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
हरियाणा में आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थमने के बाद पार्टियों और प्रत्याशियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्देश जारी कर दिया गया है। जारी निर्देश के अनुसार बृहस्पतिवार(3 अक्टूबर) को चुनाव प्रचार थमने के बाद शाम छह बजे से लेकर मतदान के दिन पांच अक्टूबर की शाम छह बजे तक राज्य में शराब के बिक्री से लेकर पीने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन ने इस पर नजर रखने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है।
8 अक्टूबर को आएंगे चुनाव के नतीजे
हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के लिए प्रचार-प्रसार पर आज शाम 5 बजे के बाद रोक लग जाएगी। उसके 36 घंटों के बाद राज्य में मतदान शुरु होगा। राज्य की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को आएगी। चुनाव आयोग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार राज्य में सभी 90 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किए जाएंगे।
-गौतम कुमार