Maharashtra Cabinet Decision: अहमदनगर का बदला नाम, अहिल्यानगर होगी नई पहचान… राज्य कैबिनेट ने दी मंजूरी

Published
Maharashtra Cabinet Decision

Maharashtra Cabinet Decision: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम पुण्यश्लोक अहिल्या देवी जिला करने की मांग को आज यानी शुक्रवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद अब अहमदनगर जिले को अहिल्यानगर से जाना जाएगा।

“अहिल्यानगर नाम परिवर्तन का वादा पूरा”

राजस्व मंत्री और पालकमंत्री (Guardian Minister) राधाकृष्ण विखे पाटील ने नाम परिवर्तन के इस निर्णय को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा, अहिल्यानगर नाम परिवर्तन का वादा पूरा। केंद्र सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में शहर जिले का नाम अहिल्यानगर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, बड़ी खुशी की बात है कि वादा पूरा हो गया, जिले का नाम अहिल्यानगर करने को मंजूरी दे दी गयी। निर्णय के लिए सहयोग करने वाले विश्व नेता, पीएम नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेश फडनवीश और अजित पवार आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

काफी समय से की जा रही थी मांग

बता दें कि पिछले काफी समय से मांग की जा रही थी कि जिले का नाम पुण्य श्लोक अहिल्या देवी के नाम पर रखा जाना चाहिए। सीएम एकनाथ शिंदे ने अहिल्या देवी की जयंती कार्यक्रम में घोषणा की थी कि अहमदनगर जिले का नाम अहिल्या देवी के नाम पर रखा जाएगा। इसके बाद पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ इस मामले पर चर्चा की थी।

यह भी पढ़ें: Maharashtra Cabinet Decision: ऐतिहासिक संरचनाओं को नुकसान पहुंचाना पड़ेगा भारी- कैबिनेट बैठक में हुआ अहम फैसला