Haryana Assembly Election: हरियाणा में वोटों की गिनती चल रही है। बीजेपी 48 सीटों से आगे है। तो वहीं, कांग्रेस 36 सीटों पर। वहीं, अब हरियाणा (Haryana Assembly Election) चुनाव पर संजय राउत का बयान सामने आया है।
हरियाणा चुनाव परिणाम पर:
- कल नायब सैनी कह रहे थे कि चुनाव जीतने के लिए मैंने पूरी व्यवस्था की है।
- वेबसाइट पर कांग्रेस पीछे दिखाई दे रही है, लेकिन परिणाम पूरे आने दीजिए।
- जैसे यहा मराठी लोगों के बीच लड़ाई है, वैसे ही हरियाणा में मतदाता अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर:
- महाराष्ट्र में राहुल गांधी या प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री नहीं बनना है। यहां स्थानीय नेतृत्व मौजूद है। शरद पवार और उद्धव ठाकरे साहेब को पता है कि सीटों का बंटवारा कैसे होना चाहिए। अगले दो से तीन दिनों में हमारा सीट बंटवारे का काम पूरा हो जाएगा।
कांग्रेस पर:
- अगर कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री पद का दावेदार है, तो उन्हें इसे घोषित करना चाहिए।
- उद्धव ठाकरे ने भी कहा था कि अगर चेहरा है तो उसे घोषित करें। हम उनका समर्थन करेंगे। शिवसेना की यह स्पष्ट भूमिका है कि जनता में भ्रम नहीं होना चाहिए।
- यह जरूरी है कि लोगों को पता चले कि किसके नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ रही है। सिर्फ बिना नेतृत्व के काम नहीं होगा।
सीटों की सूची पर:
- दशहरे के मुहूर्त पर महाविकास आघाड़ी की पहली सूची जारी होगी।
- कांग्रेस का मुख्यमंत्री दिल्ली में तय होता है, यहाँ बात करने से कुछ नहीं होगा।
- हमारी पार्टी का हाई कमांड महाराष्ट्र और मुंबई में है, इसलिए इससे संबंधित निर्णय हम महाराष्ट्र में लेंगे।
प्रिया दत्त के चुनाव पर:
- अगर प्रिया दत्त चुनाव लड़ेंगी, तो हम उनका स्वागत करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि वह इस बार चुनाव जीतेंगी।
- भविष्य में शिवसेना में बड़े पैमाने पर इनकमिंग (नए लोग) होगा, यह आप देखेंगे।
- म्हात्रे कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में हमारे पास आए हैं। इस क्षेत्र में आतंक के माहौल के कारण वे वापस हमारी पार्टी में आ रहे हैं।
विधायकों पर:
- शिवसेना में घर वापसी फिर से होगी या नहीं, इसका जवाब आपको प्रत्यक्ष कार्रवाई में दिखेगा।
यह भी पढ़ें: “जो लोग एग्जिट पोल देखकर जश्न मना रहे थे वह एग्जेक्ट पोल देखकर EVM को दोष नहीं देंगे”- BJP नेता शहजाद पूनावाला