पूर्व कैबिनेट मंत्री व दिग्गज भाजपा नेता सुरेश राणा ने बढ़ाया हरियाणा में भाजपा का कद, कई महत्वपूर्ण सीटों पर दिलाई पार्टी को जीत

Published
सुरेश राणा

नई दिल्ली। यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और दिग्गज भाजपा नेता सुरेश राणा ने एक बार फिर पार्टी की सियासी ताकत को बढ़ाते हुए, हरियाणा में कई अहम सीटों पर जीत हासिल कराई है। उनकी संगठन क्षमता और चुनावी रणनीति ने भाजपा को महत्वपूर्ण चुनावों में सफलता दिलाई है, जहां उनकी मेहनत की विशेष चर्चा हो रही है।

इन सीटों पर दिलाई पार्टी को जीत

सुरेश राणा को हरियाणा की कई महत्वपूर्ण सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिन्हें जीतना भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण था। असंध विधानसभा क्षेत्र में योगेंद्र सिंह राणा ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की, जबकि नीलोखेड़ी में भगवान दास ने 18,000 से अधिक वोटों से विजय प्राप्त की। रादौर सीट पर सुरेश राणा ने श्याम सिंह राणा के लिए जोरदार प्रचार किया, जिसके परिणामस्वरूप श्याम सिंह ने भाजपा के टिकट पर 13,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। कालका सीट, जो भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती थी, वहां भी राणा ने संगठन के साथ मिलकर शक्ति रानी शर्मा को 10,000 से ज्यादा वोटों से जीत दिलाई।

पार्टी के जीत से बढ़ा सुरेश राणा का कद

यमुनानगर में घनश्याम दास अरोड़ा ने तीसरी बार विधायक बनते हुए भाजपा के टिकट पर 22,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की। ये सभी सीटें भाजपा के लिए महत्वपूर्ण थीं और सुरेश राणा की रणनीति और मेहनत को इन जीतों में अहम माना जा रहा है।भाजपा में सुरेश राणा की इस सफलता के लिए जमकर प्रशंसा हो रही है, जो उनकी संगठन और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है। इस जीत ने न केवल भाजपा के कद को बढ़ाया है, बल्कि पार्टी के भविष्य के लिए एक नई दिशा भी दिखाई है।

-गौतम कुमार