Haryana Election 2024: हरियाणा में 90 में से 86 विजेता उम्मीदवार करोड़पति, BJP के सबसे ज्यादा!

Published
Haryana Election

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने बाजी मारते हुए जीत अपने नाम की है। राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आई हो। बता दें, बीजेपी ने राज्य में 90 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं वहीं कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली है। बाकी अन्य 5 विधानसभा सीटों में से 2 सीटें INLD को मिली और 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत अपने नाम की है।

90 में से 86 विजेता उम्मीदवार करोड़पति

राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने वाले करोड़पति विजेता उम्मीदवारों की बात करें तो ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, 90 में से 86 (96 प्रतिशत) विजेता उम्मीदवार करोड़पति हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में 90 में से 84 (93 प्रतिशत) करोड़पति विधायक थे। करोड़पति विजेता उम्मीदवार में BJP के 48 में से 46, INC के 37 में से 35 , INLD के 2 और 3 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।

संपत्ति का मूल्य (रु)विजेता उम्मीदवारों की संख्याविजेता उम्मीदवारों का प्रतिशत
Rs. 10 crores and above4448.9%
Rs. 5 crores to Rs. 10 crores2022.2%
Rs. 1 crore to Rs. 5 crores2224.4%
Rs. 20 lakhs to Rs. 1 crore22.2%
Less than Rs. 20 lakhs22.2%

विजेता उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 24.97 करोड़

वहीं ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में विजेता उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 24.97 करोड़ है। बता दें, हरियाणा विधानसभा 2019 में विधायकों की औसतन संपत्ति 18.29 करोड़ थी।

इनमें BJP के 48 विजेता उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 24.35 करोड़, INC के 37 विजेता उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 17.97 करोड़, INLD के 2 विजेता उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 36.22 करोड़ और निर्दलीय 3 विजेता उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 113.84 करोड़ है।