दिल्ली में Congress और Aam Aadmi Party अपने-अपने रास्ते, विधानसभा में नहीं होगा गठबंधन

Published
दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपने-अपने रास्ते, विधानसभा में नहीं होगा गठबंधन Aam Aadmi Party Congress

नई दिल्ली। हरियाणा के बाद अब दिल्ली में भी नहीं Congress और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं होगा। आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बताया कि कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव में गठबंधन सहयोगियों को हल्के में लिया। जिसके कारण कांग्रेस को अपने अति आत्मविश्वास के कारण राज्य में हार का सामना करना पड़ा।

अति आत्मविश्वास के कारण हारी Congress :आप

ज्ञात हो कि हरियाणा चुनाव में Congress को बड़ी हार मिली हैं। पार्टी राज्य में अपने 10 सालों के वनवास को खत्म नहीं कर सकी। चुनाव परिणाम के एक दिन बाद बुधवार (9 अक्टूबर) को आप ने घोषण की कि वह फरवरी में प्रस्तावित दिल्ली विधानसभा चुनाव में बिना की सहयोगी के साथ अकेले ही लड़ेगी। हालांकि दिल्ली में कांग्रेस ने भी आम आदमी पार्टी के साथ किसी तरह के समझौते को नकार दिया है।

आप अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम :प्रियंका कक्कड़

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने मीडिया से संवाद के दौरान कहा कि कांग्रेस ने अपने अति आत्मविश्वास के चलते हरियाणा में आप-कांग्रेस में गठबंधन पर ध्यान नहीं दिया। जिसका परिणाम सामने हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप अकेले चूनाव लड़ने में सक्षम है और हम अति आत्मविश्वासी कांग्रेस और अहंकारी बीजेपी से अकेले मुकाबला करेंगे।

Congress का पलटवार

आप के इस बयान पर कांग्रेस ने पटलवार किया है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी दिल्ली में किसी के साथ किसी भी तरह के गठबंधन के बिना अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए मजबूत स्थिति में है। आम आदमी पार्टी के नेताओं को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आबकारी घोटाला मामले के बाद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं और पार्टी की कोई विश्वसनीयता नहीं बची है।

-गौतम कुमार