Navratri celebrated in London: लंदन के प्रसिद्ध सिद्धाश्रम में मनाई गई नवरात्रि, देखें तस्वीरे

Published

Navratri celebrated in London: देशभर में दुर्गा पूजा का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. वहीं, लंदन तक नवरात्री की घूम मची हुई है. लंदन के प्रसिद्ध सिद्धाश्रम में नवरात्रा घूम घाम से मनायी जा रही है. संत राज राजेश्वर के नेतृत्व में नवरात्रा का कार्यक्रम चल रहा है. लंदन के सिद्धाश्रम से आइए देखते है कुछ झलकियां:

दुर्गा पूजा हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्यौहार है जिसे देवी मां की पूजा और राक्षस महिषासुर पर योद्धा देवी दुर्गा की जीत के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार ब्रह्मांड में ‘शक्ति’ के रूप में महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। यह बुराई पर अच्छाई का त्यौहार है। दुर्गा पूजा भारत के सबसे महान त्यौहारों में से एक माना जाता है।