जानें कौन हैं ये मंत्री जो हरियाणा कैबिनेट में हुए शामिल, नायब सिंह सैनी के साथ ली शपथ

Published
Haryana CM Oath Ceremony

Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा में नायब सिंह सैनी 2.0 कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हो गया है. नायब सिंह सैनी ने राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे.

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

बता दें, सीएम नायब सिंह सैनी के साथ अनिल विज, राजेश नागर, गौरव गौतम, आरती राव, श्रुति चौधरी, कृष्ण कुमार बेदी, रणबीर गंगवा, श्याम सिंह राणा, अरविन्द कुमार शर्मा, विपुल गोयल, महिपाल ढांडा, राव नरबीर सिंह, कृष्ण लाल पंवार ने मंत्री पद की शपथ ली है.

CM नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ दूसरी बार ली है. राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. बता दें, सीएम नायब सिंह सैनी ने लाडवा सीट से विधानसभा चुनाव लड़कर 16,054 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है.

अनिल विज अम्‍बाला छावनी से विधायक

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अनिल विज ने शपथ ली. अनिल विज ने अम्‍बाला छावनी से 7277 वोटों के अंतर से जीत हासिल की.

गौरव गौतम पलवल से विधायक

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले गौरव गौतम ने पलवल सीट से चुनाव लड़ा, और उन्होंने 33,605 वोटों के अंतर से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की.

श्रुति चौधरी तोशाम से विधायक

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में श्रुति चौधरी ने शपथ ली. उन्होंने तोशाम सीट से 14,257 वोटों के अंतर से जीत दर्ज अपने नाम की है.

कृष्ण कुमार बेदी नरवाना से विधायक

कृष्ण कुमार बेदी ने आज हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने नरवाना सीट से 11, 499 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है.

रणबीर गंगवा बरवाला से विधायक

हरियाणा के सीएम नायब सैनी की कैबिनेट में मंत्री के रूप में रणबीर गंगवा ने शपथ ली है. बता दें, उन्होंने बरवाला सीट से 26,942 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है.

श्याम सिंह राणा रादौर से विधायक

हरियाणा के सीएम नायब सैनी की कैबिनेट में श्याम सिंह राणा ने मंत्री पद की शपथ ली. उन्होंने रादौर सीट से 13,132 वोटों के अंतर से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की.

अरविन्द कुमार शर्मा गोहाना से विधायक

अरविन्द कुमार शर्मा ने आज हरियाणा के सीएम नायब सैनी की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली. बता दें, उन्होंने गोहाना सीट से 10,429 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है.

विपुल गोयल फरीदाबाद से विधायक

विपुल गोयल ने हरियाणा के सीएम नायब सैनी की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली. बता दें, उन्होंने फरीदाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ा था, और 48,388 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी.

महिपाल ढांडा पानीपत ग्रामीण से विधायक

महिपाल ढांडा ने भी आज हरियाणा के सीएम नायब सैनी की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली. महिपाल ढांडा ने पानीपत ग्रामीण से विधानसभा चुनाव लड़ा था, और 50,212 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की.

राव नरबीर सिंह बादशाहपुर से विधायक

हरियाणा के सीएम नायब सैनी की कैबिनेट में राव नरबीर सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली. बता दें, उन्होंने बादशाहपुर सीट से चुनाव लड़ा और 60705 वोटों के अंतर से जीत हासिल की.

कृष्ण लाल पंवार इसराना से विधायक

कृष्ण लाल पंवार ने भी आज हरियाणा कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली. बता दें, उन्होंने इसराना से विधानसभा चुनाव लड़ा, और 13,895 वोटों के अंतर से जीत अपने नाम की.

आरती राव अटेली से विधायक

आरती राव ने भी आज हरियाणा के सीएम नायब सैनी की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली. बता दें, उन्होंने अटेली से विधानसभा चुनाव लड़ा था, और 3085 वोटों के अंतर से जीत अपने की.

राजेश नागर तिगांव से विधायक

राजेश नागर ने भी आज हरियाणा के सीएम नायब सैनी की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली. बता दें, उन्होंने तिगांव से विधानसभा चुनाव लड़ा, और 37,401 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की.