पुलिस के गिरफ्त में आया Salman Khan के फार्महाउस पर हमले का मुख्य आरोपी, जानिए कौन है सुक्खा

Published

नई दिल्ली। नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस ने गुरुवार को हरियाणा के पानीपत से सुक्खा नामक एक शूटर को गिरफ्तार किया.उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है.सुक्खा उन आरोपियों में शामिल है, जिन्होंने नवी मुंबई के पनवेल में Salman Khan के फार्महाउस की रेकी की थी और सलमान खान के फार्महाउस पर हमला करने की साजिश में मुख्य आरोपी था।

कौन सुक्खा ?

पुलिस के मुताबिक सुक्खा उर्फ ​​सुखबीर बलबीर सिंह का लॉरेंस बिश्नोई से संबंध है.जिसने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों को Salman Khan की हत्या की सुपारी दी थी.सुखा अपने कथित हैंडलर डोगर के संपर्क में था.डोगर पाकिस्तान में रहता है.डोगर की मदद से सुखा ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर सलमान खान की हत्या की कथित साजिश को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से AK-47, M16 और AK92 जैसे हथियार मंगवाए.

बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले करेगी सुक्खा से पूछताछ

नवी मुंबई पुलिस राकांपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी सुखबीर सिंह से पूछताछ करेगी.उन्होंने बताया कि इस वर्ष 24 अप्रैल को नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के आरोप में बिश्नोई गिरोह के 18 पहचाने गए आरोपियों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था.