Women T20 World Cup: कीवी टीम ने तोड़ा साउथ अफ्रीका का दिल, 32 रन से हरा न्यूजीलैंड बनी वर्ल्डचैम्प

Published


नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने रविवार को दुबई में Women T20 World Cup 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 32 रनों से हरा दिया. खिताबी मुकाबले में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी कर रही न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा. आसान लक्ष्य का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीका निर्धारित 20 ओवर में 126 रन ही बना पायी और 32 रनों से फाइनल मुकाबला हार गई.

दक्षिण अफ्रीका की शानदार बल्लेबाजी

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने दुबई में महिला टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए. टीम के तरफ से सलामी बल्लेबाज Suzie Bates ने 32 रन,Amelia Kerr ने सर्वाधिक 43 रन और Brooke Halliday ने 38 रन बनाएं. नॉनकुलुलेको म्लाबा ने दक्षिण अफ्रीका के लिए चार ओवर में 2-31 विकेट लिए. 

न्यूजीलैंड ने पहली बार जीता महिला टी20 वर्ल्ड कप

दुबई में महिला टी20 विश्व कप 2024 फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 32 रनों से हरा न्यूजीलैंड ने पहली बार जीता महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। यह टीम की 3 ICC ट्रॉफी जीत है। इससे पहले टीम ने 2 बार ICC ट्रॉफी जीती है। दोनों बार न्यूजीलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम ने ट्रॉफी जीती है।

  • 2000 -चैंपियंस ट्रॉफी
  • 2021- विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
  • 2024- महिला टी20 वर्ल्ड कप