Dhanteras 2024: धनतेरस पर इस मुहूर्त में इन चीजों को खरीदने से प्रसन्न होंगी लक्ष्मी जी, जाने क्यों करते है खरीदारी

Published
Dhanteras 2024: धनतेरस पर इस मुहूर्त में इन चीजों को खरीदने से प्रसन्न होंगी लक्ष्मी जी, जाने क्यों करते है खरीदारी

नई दिल्ली। दिवाली से पहले Dhanteras का त्योहार मनाया जाता है. धनतेरस को लेकर लोगों का मानना है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में लक्ष्मी भरी रहती है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला धनतेरस पर कुबेर और धन्वंतरि भगवान की पूजा  की जाती है.

धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन लोग शुभ मुहूर्त पर सोना,वाहन, संपत्ति, घर आदि खरीदते है. अगर आप भी इस अवसर पर कुछ खरीदने का सोच रहें है तो हम इसके लिए आपको शुभ मुहूर्त बताते हैं.

कब है Dhanteras

धनत्रयोदशी को ही धनतेरस भी कहा जाता हैं. इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से की शुरू हो रही है. जबकि  30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी. इस बार धनतेरस की पूजा 29 अक्टूबर 2024 को होगी.

धनतेरस पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त

अगर आप Dhanteras पर खरीदारी का प्लान कर रहें  हैं तो आप इस शुभ मुहूर्त पर खरीदारी कर सकते है.धनतेरस का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर सुबह 10 बजकर 31 मिनट से 30 अक्टूबर 6.32 मिनट तक है.

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त –  29 अक्टूबर शाम 06.31 से 29 अक्टूबर रात 08.13 और  30 अक्टूबर शाम 05.38 – 30 अक्टूबर शाम 06.55

ये भी पढ़ें : लक्ष्मण की राह पर चले खतरनाक तरीके से बढ़ रहे हैं केएल राहुल, क्या सरफराज-गिल के चलते खत्म हो जाएगा करियर?

वैसे तो धनतेरस पर खरीदारी के लिए पूरा दिन शुभ मुहूर्त होता है, लेकिन विद्वानों की माने तो धनतेरस पर शाम के समय खरीदारी के लिए सबसे अच्छा होता है. क्योंकि इस वक्त लक्ष्मी और कुबेर की पूजा के साथ यम दीपदान होता है.

धनतेरस पर इन वस्तुओं की करें खरीदारी

Dhanteras के दिन सोना, चांदी, कांसा, फूल, पीतल या तांबा से बनी वस्तुओं को ही खरीदा जाना चाहिए. इसके साथ-साथ धातु के बर्तन भी जरुर खरीदी जानी चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन में भगवान धन्वंतरि कलश में अमृत लेकर निकले थे.