शेरों के बारे में ये बात जानकर चौंक जाएंगे आप!

Published
बार्बरी शेर

शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शेर अपनी दहाड़ से अच्छों-अच्छों के होश उड़ा देता है। बीबीसी में छपी एक खबर के अनुसार, शेर पृथ्वी पर लगभग 1,24,000 साल से मौजूद हैं। लेकिन, शेर की बहुत सी ऐसी बातें हैं जो शायद ही आप जनते हों। तो आइए जानते हैं…

शेर क्यों दहाड़ते हैं?

शेर, बिल्ली प्रजाति का जीव है। बिल्लियों की कुछ ही प्रजातियां दहाड़ सकती हैं। जिनमें शेर, बाघ और जैगुआर शामिल हैं। ये जीव अपने गले के कारण ही दहाड़ पाते हैं। माना जाता है कि शेर संवाद करने के लिए दहाड़ते हैं, खासकर कुछ दूरी से संवाद करने के लिए। लेकिन, वे इतनी तेज क्यों दहाड़ते हैं? शायद रिसर्च में भी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।

2010 में जर्मनी के बॉन स्थित एलेक्जांडर कोइंग ज़ूलॉज़िकल रिसर्च म्यूज़ियम में डॉ गुस्ताव पीटर्स और डॉ मार्सेल पीटर्स ने बिल्लियों की 27 भिन्न प्रजातियों की आवाज की फ्रीक्वेंसी का अध्ययन किया। हालांकि, इस अध्ययन से किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका।

क्योंकि ध्वनि का संचार हवा के प्रतिरोध, जंगल के घनेपन आदि कई अलग-अलग बातों पर निर्भर करता है। इसपर दूसरी धारणा ये भी है कि बड़ी बिल्लियां कम फ्रीक्वेंसी में आवाज निकालती हैं। जबकि, वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में पाया है कि बिल्लियों के शरीर के वजन का आवाज की फ्रीक्वेंसी से कोई रिश्ता नहीं है।

नर शेर के ही क्यों होते हैं इतने लंबे बाल?

जैसा कि आप जानते हैं कि शेरों के गले पर लंबें-लंबें बाल होते हैं। लेकिन, हम आप को बता दें कि ये लंबे बाल सिर्फ नर शेर के गले के चारों ओर ही होते हैं जो फर की तरह लगते हैं। यह कई बार 23 सेंटीमीटर तक लंबे होते हैं। यह सफेद या काले रंग के हो सकते हैं। नर शेर के सिर, गले, कंधे और छाती पर भी बाल ही बाल होते हैं। उनके लंबे बालों के बारे में जानकारों का मानना है कि, ये बाल नर शेरों को लड़ाई के दौरान घायल होने से बचाते हैं।

इस विचार को चार्ल्स डारविन के कथन से भी बल मिला। हालांकि, शेरों के लंबे बालों के दूसरे कारण भी बताए जाते हैं। लेकिन शेरों के ये लंबे बाल ही हैं जो उनकी शान बढ़ाते हैं। क्योंकि, मादा शेर, इन बालों को देखकर ही नर शेर के प्रति आकर्षित होती हैं। मादा शेर का नर शेर कि ओर खासकर जिसके लंबे और घंने बाल हो उनकी ओर आकृषित होने का कारण है।

ज़्यादा बाल वाले शेरों में टेस्टोसट्रोन का स्तर ज़्यादा होना, क्योंकि, कम बालों वाले शेरों की तुलना में घने बालों वाले शेर कहीं ज्यादा स्वस्थ और बलवान होते हैं और ज़्यादा साल जीवित रहते हैं। मादा शेरों को लगता है कि ज़्यादा बालों वाले शेर के संसर्ग से होने वाला शावक ज़्यादा स्वस्थ होगा।

ये बात एक अध्ययन में सच भी साबित हो चुकी है। 2006 में अफ्रीकी शेरों पर वैज्ञानिकों ने अध्ययन किया था। हालांकि, इस अध्ययन में वैज्ञानिकों को लंबे बालों से शेर के चोट से बचने के कुछ पक्के सबूत नहीं मिले। इसलिए यही मान लिया गया कि नर शेर अपने बालों का इस्तेमाल मादा शेरों को रिझाने के लिए करते हैं।

क्या शेर गिनती कर सकते हैं?

शेरों में गिनती करने की क्षमता होती है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि, जब कोई शेर अपने करीब आते दूसरे शेरों की दहाड़ सुनता है, अगर वो अपरिचित शेर है। तो शेर उसे पहले सुनते हैं। अगर कोई शेर दो बार दहाड़ता है तो मादा शेर अपनी ओर से चार बार दहाड़ मारती है।

ये ठीक इसी अनुपात में आगे बढ़ता है। और शेर मादा शेर से ज्यादा बार दहाड़ मारता है। इतना ही नहीं, शेर अपने आस पड़ोस में परिचित और अपरिचित दोनों तरह के शेरों की गिनती कर सकते हैं।

शेर में सूघने की शक्ति तीव्र होती है।

वैसे तो कई जानवरों के पास सूंघने की शक्ति होती है। लेकिन शेर कई मायनों में सभी जानवरों से थोड़ा अलग है। क्योंकि, जब शेर किसी दिलचस्प चीज को सूंघते हैं तो उनके चेहरे पर उस चीज का हाव भाव पर जाहिर होने लगता है। दरअसल, शेर के मुंह के ऊपरी हिस्से में खास सेंसर जैसा अंग होता है जिसे ओमेरोनेसल अंग कहते हैं जो किसी भी रसायन या गंध को पहचान सकता है।

शेर अपने परिवार के साथ झुंड मे रहना पसंद करते हैं

बिल्ली प्रजाति में एक शेर ही है जो झुंड में रहता है। अफ्रीका और एशिया में पाए जाने वाले शेर झुंड में रहते हैं, इस झुंड में एक या एक से ज्यादा नर शेर होते हैं जो कई सारी मादा शेर और शावकों के साथ रहना पसंद करते हैं। शेरों के इस व्यवहार पर भी कई बातें सटीक बैठती हैं, और वो हैं कि मादा शेर शिकार के उद्देश्य से समूह में रहना पसंद करती है।

हालांकि, इस तरह रहना का एक और लालच हो सकता है और वो है नन्हें शावकों की सुरक्षा।

रहस्यमयी होते हैं शेर?

वैसे तो शेर हमेशा से ही घनें जंगलों में रहना पसंद करते हैं और यहीं कारण है कि वे बेहद ही रहस्यमयी होते हैं। अफ्रीका के अलावा शेर भारत में भी पाए जाते हैं। हालांकि, गीर वन्य क्षेत्र शेर के लिए संरक्षित इलाका है। भारत में इनको संरक्षित करने की कोशिशों के चलते इनकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है।

सबसे शक्तिशाली होता है बार्बरी शेर

वैसे तो शेर को जंगल का राजा और जानवरों में सबसे ताकतवर माना जाता है, लेकिन शेरों में भी प्रजातियां होती हैं। बार्बरी शेरों की प्रजाति को सबसे ज्यादा रहस्मयी माना जाता है। इस शेर का सिर, बाल और आकार काफी अलग होता है। यह शेर समूह में रहने के बदले छोटे परिवार में रहना पसंद करते थे।

इन शेरों पर मोरक्को में 1927 में एक फिल्म भी बन चुकी है। वैसे इनके अस्तित्तव का अंतिम संकेत 1942 में एटलस पर्वतीय इलाके में मिले थे। इस प्रजाति के अस्तित्व के बारे में अभी भी अध्ययन चल रहा है।