हरियाली तीज के रंग में रंगी सीमा हैदर, ऐसे मनाया त्योहार

Published

नई दिल्ली/डेस्क: जबसे सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई है तबसे वो पूरे हिंदू रीति रिवाज सभी त्योहार मना रही है। जब भी सीमा ऐसा कुछ काम करती है तो वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है हाल ही में 15 अगस्त के दिन भी सीमा हैदर को तिरंगे के रंग में रंगे हुए देखा गया था।

इस दिन सीमा ने अपने चारों बच्चों के साथ मिलकर झंडा भी फहराया था और भारत मां की जय के नारे भी लगाए थे। वहीं अब एक बार फिर से सीमा पर हिंदू त्योहार का रंग चढ़ा है। आज पूरा देश हरियाली तीज का त्योहार मना रहा है ऐसे में सीमा हैदर कहां पीछे रहने वाली है।

सीमा ने मनाया हरियाली तीज का त्योहार

हरियाली तीज के मौके पर सीमा हरी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखी। इस दौरान सीमा ने सचिन को तिलक भी लगाया और पूरे देश को हरियाली तीज की शुभकामनाएं भी दी। आए दिन सोशल मीडिया पर सीमा का कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है जिसमे वे अपने बच्चों के साथ पूजा-पाठ करती हुई दिखाई देती है। बता दें, जबसे सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ भारत में आई तबसे पूरे देश की नजरें उस पर बनी हुई है।

चर्चाओं में सीमा-सचिन की कहानी

दुनियाभर में सीमा हैदर और सचिन की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है और हो भी क्यों ना क्योंकि दोनों की प्यार की कहानी ही कुछ ऐसी है जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है हर किसी का इनकी लव स्टोरी पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल है। सीमा हैदर पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है।

तो सचिन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। सीमा हैदर के ऊपर सचिन के प्यार का जादू कुछ इस तरह चला कि वो अपने चार बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत आ गई है। अब इन दोनों का नाम बच्चा-बच्चा जान चुका है।

लेखक: विशाल राणा