अडानी ग्रुप पर सियासत भारी! क्या है अडानी ग्रुप के खिलाफ कांग्रेस की SC से मांग?

Published

अडानी हिंडनबर्ग को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी विरोध जारी है।  अहमदाबाद, बंगलुरु, भोपाल, जयपुर समेत देश के 23 शहरों में कांग्रेस के बड़े नेता शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

दरअसल कुछ समय से अडानी ग्रुप के शेयर्स को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से कांग्रेस लगातार बीजेपी पर निशाना साधने में लगी है। वहीं कांग्रेस नेता जाया ठाकुर ने याचिका दर्ज कर सुप्रीम कोर्ट से मौजूदा जस्टिस की देख-रेख में अडानी मामले की जांच करवाने की मांग की है। बता दें कि बीबीसी दफ्तर पर आईटी के सर्वे के बाद ये मामला और भी सुर्ख़ियों में आ गया है। एक तरफ मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने इस पर संज्ञान लिया है, वहीं दूसरी तरफ जया ठाकुर का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरूरत बताई। जिसके बाद 17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनाई होगी।

LIC और SBI पर जया ठाकुर को संदेह

अडानी हिंडनबर्ग मामला अब तूल पकड़ता नज़र आ रहा है।  कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और भारतीय स्टेट बैंक की भूमिका पर भी संदेह जताया है। उनका मानना है की LIC और SBI की अडानी एंटरप्राइजेज में भारी मात्रा में सार्वजनिक धन की निवेश राशि है, ऐसा क्यों है इसकी जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए।

अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी का आरोप

हिंडनबर्ग रिसर्च ने हाल में अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसके बाद से ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में तेजी से गिरावट आई। सुप्रीम कोर्ट ने शेयर बाजार में नियामक तंत्र को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञों का पैनल गठित करने करने का प्रस्‍ताव दिया था। जिसके बाद 13 जनवरी को केंद्र ने इसे गठित करने पर सहमति जताई।