Arvind Kejriwal: कल अरविंद केजरीवाल CM आवास करेंगे खाली! AAP सांसद अशोक मित्तल के घर में रहेंगे केजरीवाल

Published
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कल यानी शुक्रवार (4 अक्टूबर) को सीएम आवास खाली कर सकते हैं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा में रहेंगे। सीएम आवास खाली करने के बाद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पार्टी सांसद अशोक मित्तल को आवंटित 5, फिरोजशाह रोड स्थित बंगले में शिफ्ट होंगे।

दिल्ली में नहीं है अरविंद केजरीवाल के पास घर!

बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल के पास राजधानी में उनका खुद का घर नहीं है। यह खुद अरविंद केजरीवाल ने बताया है। उन्होंने कहा कि “आज दिल्ली में मेरे पास घर भी नहीं है रहने के लिए। मुझे कई लोग कहते हैं कि किस तरह के आदमी हैं आप? आपने 10 साल राजनीति की, 10 साल तक सीएम रहे, 10 साल में 10 कोठियां बन जाती हैं। मैंने 10 साल में कुछ नहीं कमाया, केवल आपका आशीर्वाद और प्यार कमाया है।”

पहले गाजियाबाद के कौशांबी में रहते थे केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम बनने से पहले गाजियाबाद के कौशांबी में रहते थे। इसके बाद जब वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने तब वह राजधानी के तिलक लेन स्थित एक घर में शिफ्ट हुए। उसके बाद फिर 2015 के चुनाव में जीत के बाद जब दिल्ली में आप की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी तो केजरीवाल उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस क्षेत्र के 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सीएम आवास में रहे।

17 सितंबर को केजरीवाल ने दिया था CM पद से इस्तीफा

बता दें, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा था। अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी बनीं।

यह भी पढ़ें: Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस पर बरसे अनुराग ठाकुर! राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पर दागे सवाल