Delhi New CM Atishi: दिल्ली की नई CM आतिशी ने संभाला मुख्यमंत्री पद का कार्यभार

Published
Delhi New CM Atishi
Delhi New CM Atishi

Delhi New CM Atishi: 23 सितंबर (सोमवार) यानी आज दिल्ली की नई सीएम आतिशी ने मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री आतिशी आज दिल्ली कैबिनेट की बैठक बुलाकर कुछ अहम फैसले ले सकती हैं।

बता दें, दिल्ली की नई सीएम आतिशी ने 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आज उन्होंने मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला है। सीएम आतिशी ने 13 विभागों को अपने पास बरकरार रखा है। इनमें शिक्षा, राजस्व, वित्त, बिजली और लोक निर्माण विभाग भी शामिल हैं।

CM आतिशी बनीं दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री

Delhi New CM Atishi ने 21 सितंबर शनिवार को दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसी के साथ वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री भी बनीं हैं। राजधानी दिल्ली को पहली महिला मुख्यमंत्री साल 1998 में मिली थी। बीजेपी की सुषमा स्वराज 1998 में दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं थी। इसके बाद साल 1998 में कांग्रेस पार्टी की शीला दीक्षित दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं।

कौन हैं आतिशी?

आप नेता आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही के घर हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से की। इसके बाद इतिहास में ग्रेजुएशन सेंट स्टीफंस कॉलेज से और फिर ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में शेवनिंग छात्रवृत्ति पर मास्टर की डिग्री हासिल की। कुछ समय बाद, उन्होंने शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हालिस की।

भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान रखा राजनीति में कदम

आप नेता आतिशी ने साल 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में कदम रखा और आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय वह पार्टी में शामिल हो गईं। बता दें, साल 2013 में उन्होंने विधानसभा चुनाव में आप पार्टी का मेनिफेस्टो तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। साल 2014 के चुनाव से पहले उन्हें प्रवक्ता बनाया गया।

2019 में उन्होंने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने साल 2020 में कालकाजी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। अभी वह दिल्ली के कालकाजी से विधायक हैं। अब वह दिल्ली की मुख्यमंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

यह भी पढ़ें- Atishi Oath Ceremony Today: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी, बनेंगी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री