मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Published

नई दिल्ली। भारत के मशहूर उद्योगपति और टाटा संस के मानद अध्यक्ष रतन टाटा का 9 अक्तूबर को निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रतन टाटा को न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में उनके परोपकारी कार्यों के लिए जाना जाता था। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने अनेक सामाजिक और आर्थिक विकास परियोजनाओं में योगदान दिया। उनके निधन से भारत के उद्योग जगत में एक अपूरणीय क्षति हुई है। रतन टाटा की विरासत उनके द्वारा किए गए कार्यों और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के रूप में जीवित रहेगी।

खबर अपडेट हो रहीं है….