Haryana Assembly Election: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने कुल 70177 वोटों से जीत हासिल की है। सीएम सैनी ने कांग्रेस उम्मीदवार मेवा सिंह को 16054 वोटों से हराया है। जीत हासिल करने के बाद सीएम सैनी का बयान सामने आया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं हरियाणा के लोगों का धन्यवाद करता हूं और मैं इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं। उनके आशीर्वाद से और उनकी नीतियों पर हरियाणा के लोगों ने मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक जीत हुई है।”
बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का स्वागत किया। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक बीजेपी 50 सीटों पर आगे है, कांग्रेस 35 सीटों पर है।
यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir Assembly: लोगों ने हमारी अपेक्षा से कहीं अधिक समर्थन दिया है: NC उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला