अगर लड़की बेवजह थप्पड़ मारे तो कैसे दिलाएं सजा?

Published

नई दिल्ली/डेस्क: क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कोई लड़की किसी लड़के को थप्पड़ मार दे तो क्या होगा? क्या कोई लड़का उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई कर पाएगा? अब एक लड़का होने के नाते आपके मन में तो यह बात जरूर आती होगी कि भाई क्या ऐसा भी संभव है?

अगर स्थिति उलट होती तो लड़का निश्चित रूप से जेल से बाहर नहीं आ पाता. लेकिन अगर आप लड़के हैं और आपके साथ कभी ऐसा हुआ है तो ये लेख आपके लिए ही है. देखिए, सबसे पहले तो लड़के को किसी भी स्थिति में बदले की भावना से कार्रवाई नहीं करनी चाहिए और लड़की को किसी भी तरह का शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए, क्योंकि अगर वह ऐसा करता है तो उसे 1 से 5 साल तक की जेल हो सकती है.

लड़के को घटना का वीडियो सबूत निकाल लेना चाहिए, साथ ही वहां मौजूद गवाहों से भी मदद लेनी चाहिए, जिसके बाद सीधे पुलिस से शिकायत करनी चाहिए. और अगर लड़की ने आपको बिना वजह थप्पड़ मारा है तो धारा 323 आईपीसी 1860 के तहत आप उस लड़की को 1 साल के लिए जेल भेज सकते हैं और अगर उसने आपको ज्यादा शारीरिक नुकसान पहुंचाया है तो धारा 325 आईपीसी 1860 के तहत आप उस लड़की को 7 साल के लिए जेल भिजवा सकते हैं जेल.

लेखक: करन शर्मा