Jaipur News: हवामहल विधायक को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, जयपुर पुलिस कमिश्नर को दिया ज्ञापन

Published
Jaipur News

Jaipur News: हवामहल विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष व पार्षदों के द्वारा हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य महाराज को सोशल मीडिया पर गलत कमेंट करने और धमकी देने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करवाने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ को ज्ञापन दिया गया है।

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य महाराज होने के साथ-साथ अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष भी है। जिनको 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से अपमानजनक संदेश और अभद्र टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। जिससे एक विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा साम्प्रदायिकता फैलाने व आध्यात्मिक, धार्मिक आस्था को खत्म करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता को नुकसान करने वाली टिप्पणियां  और हिन्दू धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है।

जब से महाराज विधायक हवामहल निर्वाचित हुए हैं, तब से लेकर आज तक आए दिन जान से मारने और गोली से उड़ाने की धमकियां लगातार दी जा रही है। कई असामाजिक तत्वों द्वारा वाहन का पीछा करना और फोन पर धमकियां देना और इस संबंध में स्वयं विधायक द्वारा भी बार-बार पुलिस प्रशासन को अवगत करवाया गया है।

वाई प्लस सुरक्षा देने की मांग

मंडल अध्यक्ष ने आगे कहा कि इन सभी गंभीर विषयों को ध्यान में रखते हुए, इनकी जान-माल की हानि को देखते हुए इनके परिवार के साथ भी कभी भी अनहोनी हो सकती है। इनको खुद को वाई प्लस सुरक्षा दी जाए। जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में अशांति का वातावरण उत्पन्न कर सकती है।

इस दौरान जलमहल मंडल अध्यक्ष कैलाश जांगिड़, पोड्ररिक मंडल अध्यक्ष मानसिंह देवड़ा आलोक पारीक ,चिमन लाल सैनी ,पूर्व पार्षद राजेश गुप्ता, मानप्रकाश गुप्ता, मुकेश टेलर ,शिव सोनी पार्षद सुरेश सैनी पार्षद मनोज वशिष्ठ , भूपेन्द्र चिराना,जिला मंत्र युवा मोर्चा विनय शर्मा, युवा मोर्चा अजय महावार और समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Haryana Assembly Election: हरियाणा में विधानसभा चुनाव कल, CM नायब सिंह सैनी ने लोगों से की वोट करने की अपील