Maharashtra Cabinet Decision: ऐतिहासिक संरचनाओं को नुकसान पहुंचाना पड़ेगा भारी- कैबिनेट बैठक में हुआ अहम फैसला

Published
Maharashtra Cabinet Decision

Maharashtra Cabinet Decision: महाराष्ट्र में ऐतिहासिक किलों का संरक्षण हमेशा ही सामाजिक और राजनीतिक चर्चा होती रही है। आज के समय भी ये किले इतिहास के गवाह के रूप में दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज के किले हर किसी के दिल में सम्मान का स्थान बनाए हुए हैं। लेकिन करने वाले किलों के खुले स्थानों में शराब और ड्रग्स लेने की हरकतें करता है।

अब ऐसा करना पड़ सकता है महंगा

वहीं, अब ऐसा काम करना नशे की लत वाले लोगों के लिए महंगा पड़ सकता है। राज्य कैबिनेट ने इसके लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान किया है। बता दें कि महाराष्ट्र कैबिनेट ने महाराष्ट्र में पुरानी और ऐतिहासिक संरचनाओं को नुकसान पहुंचाने के बारे में कानून बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। नए प्रस्तावित कानून के अनुसार, पुरानी और ऐतिहासिक संरचनाओं को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति को 2 साल की कैद और 1 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा।

महाराष्ट्र कैबिनेट का अहम फैसला

राज्य सरकार कैबिनेट (Maharashtra Cabinet Decision) की बैठकों में कई अहम फैसले कर रही है। बीते 4 दिनों में राज्य सरकार द्वारा 78 सरकारी फैसले लिए गए हैं। इसमें शुक्रवार यानी 4 अक्टूबर को हुई कैबिनेट बैठक में 41 विषयों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। किलों की सुरक्षा और संरक्षण, मछुआरों के लिए निगम स्थापित करने के साथ-साथ कई अहम फैसले लिए गए है।

यह भी पढ़ें: SCO शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाएंगे S. Jaishankar