प्रधानमंत्री मोदी ने किया दिल्ली में ‘Jamaica Marg’ का उद्घाटन किया, दोनों देशों के बीच संबंधों के और मजबूत होने की उम्मीद जताई

Published
Prime Minister Holness

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि नई दिल्ली में Jamaica उच्चायोग के सामने वाली सड़क का नाम ‘जमैका मार्ग’ होगा। यह भारत-जमैका के मजबूत संबंधों को दर्शाता है।

Jamaica उच्चायोग के सामने वाली सड़क का नाम जमैका मार्ग

Jamaica के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते तेजी से मजबूत होंगे। उन्होंने कहा, हमने दिल्ली में जमैका उच्चायोग के सामने वाली सड़क का नाम ‘जमैका मार्ग’ रखने का फैसला किया है। भारत और जमैका भले ही विशाल महासागरों से अलग हों, लेकिन हमारे लोग, हमारी संस्कृति और हमारा इतिहास आपस में जुड़े हुए हैं। ऑइस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत और जमैका के बीच संबंध उसैन बोल्ट से भी अधिक तेजी से बढ़ेंगे।संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए पीएम ने कहा कि आपसी रिश्तों के लिए खेल बहुत मजबूत और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पीएम ने कहा कि भारत और जमैका दोनों ही क्रिकेट प्रेमी देश हैं।

Jamaica में रह रहे भारतीय मूल के लोग सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण : पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने Jamaica में रहने वाले भारतीय समुदाय की प्रशंसा करते हुए कहा कि जमैका को अपना घर मानने वाले भारतीय मूल के लोग हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण हैं। पीएम ने कहा करीब 180 साल पहले भारत से जमैका गए लोगों ने हमारे पीपल टू पीपल संबंधों की मजबूत नींव रखी। जमैका को अपना घर मानने वाले भारतीय मूल के करीब 70,000 लोग हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण हैं। मैं प्रधानमंत्री होलनेस और उनकी सरकार को उनका ख्याल रखने के लिए धन्यवाद देता हूं। आज आयोजित हो रहा सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम हमारे आपसी संबंधों को और मजबूत करेगा।

जमैका के प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा

दोनों नेताओं ने आज दिन में नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में मुलाकात की, जहां उन्होंने खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में आगे सहयोग सहित भारत-जमैका साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। यह यात्रा प्रधानमंत्री होलनेस की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है, और जमैका के किसी प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी ने होलनेस को भारत का पुराना मित्र बताया और उम्मीद जताई कि यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊर्जा भरेगी। ज्ञात हो कि प्रधान मंत्री होलनेस 30 सितंबर से 3 अक्टूबर, 2024 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

-गौतम कुमार