Ratan Tata: उद्योगपति रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत! रॉयटर्स ने साझा की जानकारी…

Published
Ratan Tata

Ratan Tata: टाटा संस के मानद चेयरमैन और जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा की तबीयत खराब होने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई जो अब गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्हें अभी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, यह जानकारी रॉयटर्स द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी गई है।