सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के पत्तों में आकृति उकेर कर दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि

Published
Ratan Tata

Ratan Tata: भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है. इधर उनकी निधन की खबर सुनकर भावुक हुए देश के चर्चित अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने भी अपनी अनोखी कलाकृति से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपनी 3 घंटो के कठिन मेहनत के बाद दुनिया की सबसे छोटी पीपल की पत्तों पर प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा की बेमिसाल तस्वीर उकेर कर रिप रतन टाटा लिखा और उनके प्रति अपने भाव प्रकट कर मौन धारण भी की.

देश ने महान उद्योगपति को खोया

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने मीडिया को बताया कि देश ने आज एक महान उद्योगपति और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया हैं. प्रसिद्ध उद्योगपति आदरणीय रतन टाटा का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने न सिर्फ भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपने सामाजिक कार्यों से भी अनगिनत बुलंदियों को छुआ है. रतन टाटा एक दरियादिली इंसान थे और मुसीबत में देश के लिए हमेशा तैयार रहते थे. उनकी सादगी, नेतृत्व और दूरदर्शिता हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी.

बुधवार की शाम ली आखिरी सांस

बता दें कि Ratan Tata 86 साल के थे। उन्होंने बुधवार की शाम को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। दरअसल, बुधवार की शाम में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर आई थी। जिसके कुछ घंटे बाद ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़ें: BJP नेता सुदेश कटारिया पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने फिर जताया विश्वास, मिली केंद्र में अहम जिम्मेदारी