देश की सबसे अमीर महिला बनी विधायक, जानिए कौन हैं Savitri Jindal

Published
देश की सबसे महिला बनी विधायक, जानिए कौन हैं Savitri Jinda

नई दिल्ली। हरियाणा चुनाव में भारत की सबसे अमीर महिला Savitri Jindal ने हिसार विधानसभा क्षेत्र से महत्वपूर्ण जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के कमल गुप्ता और कांग्रेस उम्मीदवार राम निवास रारा को 18,941 वोटों के अंतर से हराया।

सोशल मीडिया पोस्ट कर जताया आभार

चुनाव में जीत के बाद सावित्री जिंदल ने हिसार के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट किया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा “आभार हिसार परिवार” (हिसार के परिवार के प्रति आभार)। ज्ञात हो कि जिंदल परिवार की 74 वर्षीय मुखिया ने हिसार में तीसरी बार जीत हासिल की है, इससे पहले 2005 और 2009 में कांग्रेस विधायक के रूप में सीट जीती थी।

कौन है Savitri Jindal ?

ज्ञात हो कि सावित्री जिंदल ने 2005 में अपने पति ओपी जिंदल की मृत्यु के बाद व्यवसाय और राजनीति की दुनिया में कदम रखा था। जिंदल समूह की प्रमुख के रूप में, वह इस्पात, बिजली, खनन और बुनियादी ढाँचे से जुड़े एक समूह की देखरेख करती हैं। उनके नेतृत्व ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उनके कार्यों के के कारण उन्हें भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से भी नवाजा गया है। सावित्री जिंदल ने 2005 में पहली बार कांग्रेस सदस्य के रूप में हरियाणा विधानसभा में हिसार का प्रतिनिधित्व किया और 2009 में पुनः निर्वाचित हुईं। 2013 में हरियाणा सरकार में मंत्री के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने मार्च 2013 में कांग्रेस से नाता तोड़ लिया।

देश की सबसे अमीर महिला

फोर्ब्स के अनुसार, Savitri Jindal की व्यक्तिगत संपत्ति ₹ 3.65 लाख करोड़ आंकी गई है, जो उन्हें भारत की सबसे अमीर महिला बनाती है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (28 सितंबर, 2024) के अनुसार, वह देश की पांचवीं सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 36.3 बिलियन डॉलर बताई गई है। उनकी अपार संपत्ति मुख्य रूप से JSW स्टील, बिजली उत्पादन और बुनियादी ढांचे में उनके परिवार की हिस्सेदारी से आती है। अपने चुनावी हलफनामे में सावित्री जिंदल ने 270 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है , जिसमें 80 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

-गौतम कुमार