BJP नेता सुदेश कटारिया पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने फिर जताया विश्वास, मिली केंद्र में अहम जिम्मेदारी

Published

नई दिल्ली। हरियाणा BJP नेता सुदेश कटारिया को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। कटारिया को भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन की मीडिया एजेंसी में मीडिया एडवाइजरी की जिम्मेदारी दी गई है।

कटारिया रह चुके हैं मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर

ज्ञात हो कि सुदेश कटारिया हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर रह चुके हैं और उनकी गिनती पूर्व मुख्यमंत्री के विश्वास पात्रों में होती है। बता दें कि सुदेश कटारिया को संगठन से CMO में लाने वाले मनोहर लाल ही हैं। उन्होंने केंद्र में नई भूमिका के लिए अपनी नियुक्ति पर कटारिया ने मनोहर लाल का आभार जताया है।

हरियाणा चुनाव में मनोहर लाल की भूमिका में सुदेश कटारिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरियाणा चुनाव में पोस्टर और चुनावी समर से भले से मनोहर लाल खट्टर को दूर रखा गया था। लेकिन पर्दे के पीछे से मनोहर लाल अपनी टीम के साथ राज्य में BJP की जीत के लिए काम कर रहे थे। जिसके नेतृत्व की जिम्मेदारी सुदेश कटारिया को सौंपी गई थी। सुदेश कटारिया ने राज्य की 58 विधानसभा क्षेत्रों में दलित समुदाय और कुरुक्षेत्र में महादलित वोटों को पार्टी के पक्ष में करने की कोशिश में सफल रहे। जिसके बाद उन्हें इनाम दिया गया है।

-गौतम कुमार