“आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है”, PM मोदी के बयान से सियासत तेज़

Published

पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा के माध्यम से भाजपा उम्मीदवार विवेक ठाकुर के समर्थन में नवादा के लोगों से वोट देकर उन्हें जिताने की अपील कर रहे है.

बिहार के लोगों को लंबे समय तक जंगलराज में जीवन गुजारना पड़ा
पीएम नरेंद्र मोदी कहा कि आपलोगों ने एनडीए के चुनाव जीताना तय कर लिया है लेकिन मैं अपने से मिलने आपके बीच आता हूं। मोदी मौज करने के लिए नहीं पैदा हुआ है। मोदी मेहनत करने के लिए ही जन्मा है। और, वह भी 140 करोड़ देश वासियों के लिए। अब तक बहुत हुआ और बहुत किया है।

लेकिन, मोदी का मन करता है यह तो अभी ट्रेलर है। इतने से हमें रुकना नहीं है। अभी तो गाड़ी टॉप गियर में ले जाना है। अभी तो रनवे पर हैं। नई ऊंचाइयों को पार करना है। देश और बिहार केा नई ऊंचाई पर ले जाना है। बिहार के लोगों को लंबे समय तक जंगलराज में जीवन गुजारना पड़ा। बिहार में एक वह भी समय था कि हर मां अपने बेटियों के घर से बाहर निकलने पर डरती थी। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। नीतीश जी और सुशील मोदी जी के प्रयासों को बिहार उन परिस्थितियों से बाहर निकला है।

अब हर बहन के पास मोदी की गारंटी भी है। अब मोदी की गारंटी है कि गांव की तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे।

आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है
पीएम नरेंद्र मोदी बोले- साथियों मैंने लाल किले से कहा था कि यही समय है और सही समय है। हमलोग मिलकर काम करें तो भारत विकासित हो सकता है। अपनी गरीबी दूर कर सकता है। हमें इस मौके को गंवाना नहीं है। इसलिए 2024 का लोकसभा चुनाव काफी अहम हो गया है। बीते 10 साल में बिहार के लोगों ने देशहित में लिए गए अनेक बड़े निर्णय देखे हैं। आज बिहार में आधुनिक एक्सप्रेस वे बन रहे।

रेलवे का आधुनिकीकरण हो रहा। वंदे भारत जैसी ट्रेनें बढ़ रही है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह सब आपके वोट के कारण हो रहा है।