कांग्रेस और वाम का गठबंधन बता रहा बीजेपी से लड़ना आसान नहीः त्रिपुरा में दुसरी बार गरजे अमित शाह

Published

त्रिपुरा/उनाकोटी-  त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को साधने के लिए बीजेपी भी पुरजोर कोशिश में लगी हुई है। क्योंकि वाम और कांग्रेस से भाजपा को नुकसान हो सकता है, इसलिए केंद्र के मंत्री लगातार दौरा कर रहे हैं। त्रिपुरा में अमित शाह की ये दुसरी रैली है। सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा के 5 सालों का काम दिख रहा है इसलिए वाम और कांग्रेस डर गए हैं। बता दें कि इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी भी शनिवार को त्रिपुरा में दौरे पर आए थे।

वाम के साथ कांग्रेस इलू-इलू कर रही

उनाकोटी के चांदीपुर में अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आपको कांग्रेस, तिपरा मोथा और माकपा के मुसीबत से बचना चाहते हैं तो फिर से भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनाएं। वाम और कांग्रेस का गठबंधन बता रहा है कि वो चुनाव से पहले ही डर गए हैं। उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि भाजपा से अकेले नहीं लड़ सकते। और कांग्रेस की तो बात ही क्या करनी, सैकड़ों कांग्रेसियों को जिन कम्युनिस्टों ने मार दिया उनके साथ ये इलू-इलू कर रहे हैं।

भाजपा ने सबको समान अधिकार दिया

शाह ने अपने भाषण में BJP सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सभी को स्वास्थ्य बीमा देने का काम किया गया, हर घर में पीने का पानी पहुंचाया, सिलेंडर और मुफ्त अनाज का लाभ दिया गया। उन्होंने कहा कि माणिक सरकार ने मोदी सरकार के नेतृत्व में सबको समान अधिकार देने का काम किया और बीजेपी इस क्षेत्र में शांति लाई।

कम्युनिस्टों ने आदिवासीयों के बारे में नहीं सोचा

अमित शाह ने कहा कम्युनिस्टों ने कभी आदिवासियों के भलाई के बारे में नहीं सोचा और अब आदिवासी चेहरे को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाकर जनता को ठगना चाहते हैं। त्रिपुरा के विकास के लिए कम्युनिस्टों ने कुछ नहीं किया सिर्फ लोगों को बेवकुफ बनाते रहे। जबकि भाजपा ने 5 साल में विकास का काम किया और त्रिपुरा में शांति लाई।

रैली से पहले शाह ने त्रिपुरेश्वरी मंदीर में माथा टेका

त्रिपुरा में रैली के संबोधन से पहले अमित शाह त्रिपुरेश्वरी मंदीर में पहुंच कर पुजा-अर्चना किए। गृहमंत्री शनिवार रात को त्रिपुरा पहुंचे थे। इस दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

शाह की त्रिपुरा में दुसरी रैली

इससे पहले अमित शाह 6 फरवरी को दक्षिणी त्रिपुरा में दो जनसभाओं को संबोधित किया था। उस दौरान अमित शाह ने कहा कांग्रेस, वाम और तिपरा मोथा सब एक ही साथ हैं। कांग्रेस और कम्युनिस्ट तो सामने से गठबंधन में हैं लेकिन मोथा टेबल के नीचे से इनके साथ मिली हुई है।