Lok Sabha Election 5th Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में सुबह 11 बजे तक 23.66% हुआ मतदान

Published
Lok Sabha Elections 2024
Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Election 5th Phase Voting: आज 49 सीटों पर होगा मतदान, यह सीट हैं खासलोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। 5वें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान आज हो रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में सुबह 11 बजे तक 23.66% मतदान हुआ है।

5वें चरण में सुबह 11 बजे तक 23.66% हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में सुबह 11 बजे तक बिहार में 21.11%, जम्मू-कश्मीर में 21.37%, झारखंड में 26.18%, लद्दाख में 27.87%, महाराष्ट्र में 15.93%, ओडिशा में 21.07%, उत्तर प्रदेश में 27.76%, पश्चिम बंगाल में 32.70% मतदान हुआ।

लेखक-प्रियंका लाल