National Sports Awards: मोहम्मद शमी, पवन सिंह समेत 26 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवार्ड, यहां देखें लिस्ट…

Published

नई दिल्ली: अपने खेल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने भारत के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों को मंगलवार (09 जनवरी) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( President Droupadi Murmu) द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों (National sports awards) से सम्मानित किया गया। इस दौरान 28 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है, जिसमें से 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड और 2 खिलाड़ी चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) (बैडमिंटन) और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) (बैडमिंटन) को खेल रत्न अवार्ड से सम्मनित किया गया।

बता दें कि इस पुरस्कार समारोह का आयोजन आमतौर पर हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद (Major Dhyanchand) की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त को आयोजित किया जाता था, लेकिन पिछले साल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक हांग्जो एशियाई खेलों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। राट्रपति के हाथों अर्जुन अवार्ड (Arjun Award) पाने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) सुर्खियों में हैं। ऐसा इस लिए क्योंकि हाल ही में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का क्रेज लोगों के दिमांग से नहीं उतरा है। वहीं इसका दूसरा कारण ये है कि मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यहीं कारण है कि जब मोहम्मद शमी को अवार्ड मिला राष्ट्रपति भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए खेल जगत के दिग्गज पहलवान अंतिम पंघाल, पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन और पिछले साल सीनियर स्पर्धा में कांस्य विजेता, मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन (पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य विजेता) और पैरा तीरंदाज शीतल देवी समेत 26 लोगों का नाम शामिल है। देखें लिस्ट…

अर्जुन अवार्ड विजेताओं की सूची 2023

  1. ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी)
  2. अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)
  3. मुरली श्रीशंकर (एथलेटिक्स)
  4. पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)
  5. मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी)
  6. आर वैशाली (शतरंज)
  7. मोहम्मद शमी (क्रिकेट)
  8. अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी)
  9. दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)
  10. दीक्षा डागर (गोल्फ)
  11. कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
  12. सुशीला चानू (हॉकी)
  13. पवन कुमार (कबड्डी)
  14. रितु नेगी (कबड्डी)
  15. नसरीन (खो-खो)
  16. पिंकी (लॉन बाउल्स)
  17. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)
  18. ईशा सिंह (शूटिंग)
  19. हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वैश)
  20. अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
  21. सुनील कुमार (कुश्ती)
  22. अंतिम पंघाल (कुश्ती)
  23. नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु)
  24. शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी)
  25. इलूरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट)
  26. प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

खेल रत्न अवार्ड विजेताओं की सूची 2023

  1. चिराग शेट्टी (बैडमिंटन)
  2. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (बैडमिंटन)