Voting Live Update: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 50.71% हुआ मतदान

Published
Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting
Lok Sabha Election 2024

Voting Live Update: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। तीसरे चरण में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, हिमंत बिस्वा सरमा के साथ कई दिग्गज नेताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में दोपहर 3 बजे 50.71% वोटिंग हुई।

तीसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 50.71% हुआ मतदान

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक असम में 63.08% , बिहार में 46.69%, छत्तीसगढ़ में 58.19%, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में 39.94%, गोवा में 61.39%, गुजरात में 47.03%, कर्नाटक में 54.20%, मध्य प्रदेश में 54.09%, महाराष्ट्र में 42.63%, उत्तर प्रदेश में 46.78%, पश्चिम बंगाल में 63.11% मतदान हुआ।

लेखक – आयुष राज