Lok Sabha Election 5th Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में शाम 5 बजे तक 56.68% हुआ मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई

Published
Lok Sabha Election 2024 Phase 7
Lok Sabha Election 2024 Phase 7

Lok Sabha Election 2024 5th Phase: लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। 5वें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान आज हो रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में शाम 5 बजे तक 56.68% मतदान हुआ है।

5वें चरण में शाम 5 बजे तक 56.68% हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में शाम 5 बजे तक बिहार में 52.35%, जम्मू-कश्मीर में 54.21%, झारखंड में 61.90%, लद्दाख में 67.15%, महाराष्ट्र में 48.66%, ओडिशा में 60.55%, उत्तर प्रदेश में 55.80%, पश्चिम बंगाल में 73.00% मतदान हुआ है।

लेखक – आयुष राज