Union Budget 2024: बजट से जुड़ी अब तक की 6 सबसे बड़ी बातें… जानें गरीब, बेरोजगार, किसान और महिलाओं को क्या मिला?

Published

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जिसमें नेचुरल फॉर्मिंग से अगले एक साल में एक करोड़ किसान जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बजट में पहले ऐलान की जा चुकी कुछ योजनाओं को भी शामिल किया गया है। सरकार का फोकस खेती में रिसर्च को ट्रांसफॉर्म करने, एक्सपर्ट की निगरानी, और जलवायु के मुताबिक नई वैरायटी को बढ़ावा देने पर है। इसके साथ ही दाल और दलहन में आत्मनिर्भरता के लिए प्रोडक्शन, स्टोरेज और मार्केटिंग पर भी जोर दिया जाएगा। खासतौर पर सरसों, मूंगफली, सनफ्लॉवर और सोयाबीन जैसी फसलों पर फोकस रहेगा।

बजट की 6 बड़ी बातें…

  • पहली नौकरी वालों के लिए: 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर, EPFO में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी।
  • एजुकेशन लोन: जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए लोन मिलेगा। लोन का 3 परसेंट तक पैसा सरकार देगी। इसके लिए ई वाउचर्स लाए जाएंगे, जो हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे।
  • किसान, युवा, महिला और गरीबों के विकास के लिए योजनाएं: अलग-अलग योजनाओं के जरिए किसान, युवा, महिला और गरीबों को लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • लैंड रजिस्ट्री: 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी।
  • नए किसान क्रेडिट कार्ड: 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम लाई जाएगी।